*सादर अवगत कराना है कि दिनांक-10.09.2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना उभांव अंतर्गत ग्राम सोनाडीह (दोथ) में एक सूचना प्राप्त हुई कि अमरेश बहादुर सिंह पुत्र स्व0 जितेन्द्र सिंह व उसके भाई मंजेश सिंह को गांव के ही उसके पाटीदार रामकरण सिंह ,उसके परिवार के पिता-गिरीश सिंह,भाई-सूरज सिंह,बहन व उसकी माता ने मिलकर चाकू मार दिया है । जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे, उनको तत्काल सीएससी उभांव(सियर) लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु इनको जनपद मऊ के लिए रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मृत्यु हो गयी है। तथा साथ ही साथ मंजेश सिंह को बेहतर उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। इसमें तत्काल मौके पर सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक जानकारी यह प्रकाश में आई है कि दोनों घायल भाइयों के पटीदार रामकरण सिंह किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे जिसमें मंजेश और अमरेश सिंह इनको समझाने का प्रयास किए, इसी बीच रामकरण सिंह व इनके पारिवारिक अन्य लोगो द्वारा चाकू मार दिया गया । मृतक अमरेश बहादुर की पुत्री से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, साथ ही साथ नामजद 05 अभियुक्तों में से घटना में संलिप्त 03 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगाई गई है । शीघ्र ही इनको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है । इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Sep 11, 2026