*सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.09.2026 को थाना चितबड़ागांव पर सूचना प्राप्त हुई कि 01 महिला उम्र करीब 40 वर्ष निवासी कारो थाना चितबड़ागांव जिला बलिया जो कस्बा चितबड़ागांव से ई-रिक्शा में बैठ कर अपने गाँव जा रही थी कि कुछ मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से आकर महिला के गले से लॉकेट को झपटा मार कर छीन कर भाग गये। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल टीम का गठन कर घटना के अनावरण का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, अन्य की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार की वीडियो बाइट ।*👇
Ballia, Ballia | Sep 10, 2026