*थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर पीड़िता/अपहृता को किया गया सकुशल बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 10.09.2026 को थाना बांसडीह के व0उ0नि0 श्री अजय पाल मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में व विवेचना सम्बन्धित मु0अ0सं0 281/2026 धारा 87, 137(2), 351(3) बीएनएस में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र अनवर अहमद निवासी जमसर पोस्ट लुचूई लाटघाट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष* को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 281/2026 धारा 87, 137(2), 351(3) व बढोत्तरी धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट, थाना बांसडीह, जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*
1.कामरान अहमद पुत्र अनवर अहमद निवासी जमसर पोस्ट लुचूई लाटघाट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 श्री अजय पाल थाना बांसडीह जनपद बलिया
2. हे0का0 संदीप सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया
3. का0 प्रमोद कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया
4. म0का0 तृप्ति सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Sep 10, 2026