देवेंद्रनगर: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क बदहाल, देवेंद्रनगर–ककरहटी मार्ग गड्ढों में तब्दील
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी देवेंद्रनगर–ककरहटी सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों के साथ स्कूली बसों और बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का भी रोजाना आवागमन होता है।