भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्री में जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार चयन समिति की बैठक आयोजित, उत्कृष्ट बुनकरों का चयन किया गया
भीलवाड़ा: राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार चयन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में किया गया। राज्य सरकार द्वारा संचालित बुनकर पुरस्कार योजना के अन्तर्गत प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर बुनकर पुरस्कार दिये जाने का प्रावधान है। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए जिले के उत्कृष्ट बुनकरों का चयन किया गया।