भीलवाड़ा: जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्टेट फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, विभागों को सुधार के निर्देश दिए
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की राज्य स्तरीय फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली।बैठक में कुछ विभागों की योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है, जिसके चलते जिले की रैंकिंग राज्य स्तर पर कम बनी हुई है। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।