भीलवाड़ा: हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों संग की बैठक
स्वतंत्रता दिवस 2025 की वर्षगांठ के अवसर पर जिलेभर में “हर घर तिरंगा अभियान“ के तहत जनसहभागिता एवं समन्वय से विविध कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन करवाने हेतु जिला कलेक्टर ने गुरुवार को जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वी सी के माध्यम से बैठक ली ।