Public App Logo
किशनगंज डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स" की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 17.08.2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिलेभर में आधार सीडिंग अब तक 84.29 प्रतिशत है । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का यथाशीघ्र आधार सीडिंग / eKYC कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग / eKYC निर्धारित समय पर नहीं की गई है, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लाभुक परिवार को नहीं दिया जाएगा। जिले में माह अगस्त, 2026 के खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत 59.31 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय ताकि खाद्यान्न वितरण में जिला अव्वल रहे। माह सितम्बर 2026 का खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के गोदाम तक खाद्यान्न आपूर्ति का प्रतिशत 09.76 प्रतिशत है। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के गोदाम तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि राशन से संबंधित सभी ऑफलाईन प्राप्त आवेदनों को यथाशीघ्र ऑनलाईन प्रवृष्टि करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने से संबंधित सभी प्रक्रिया एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निदेश दिये गये है। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधक आदि उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #vacaciones #venezuela #viralreels #videogames #2026Goals #newyork - Terhagachh News