ठेठईटांगर: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में ठेठईटांगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
देश में नई सरकार की गठन होने के साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली ,जिसके खुशी में रविवार के शाम भाजपाइयों ने ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय में जुलूस का आयोजन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई और सभी लोगों ने नारे लगे और कहा कि एक बार देश में फिर से लोगों का विकास होगा।