ठेठईटांगर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का DC ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के सफाई आदि को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी। उसी के आलोक में DC अजय कुमार सिंह 3 जून को 3 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने आउटडोर स्टेडियम को लेवलिंग करवाने तथा, स्टेडियम परिसर को साफ और सुंदर रखने का निर्देश दिए।