ठेठईटांगर: घुडबहार में ऊंचाई से गिरकर वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल
घुडबहार निवासी अबनेर डांग नामक वृद्ध गुरुवार की शाम अपने घर के पास एक ऊंची जगह पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसलने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे उसका सिर में गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गया। काफी देर तक बेहोशी की हालत में रहने के बाद जब उसके परिजनों ने उसे देखा तब, उसे 7 जून की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।