ताराबोगा निवासी सागर बिंझीया नामक युवक 06 जून की अहले सुबह शौच करने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में एक जहरीला सांप उसके पैरों के नीचे आ गया, और उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।