ठेठईटांगर: कुरडेग लैम्प्स में अनुदानित दर पर सरकार द्वारा किसानों के बीच धान बीज वितरण की हुई शुरुआत
कुरडेग लैंपस में शनिवार को अनुदानित दर पर सरकार द्वारा किसानों के बीच धान बीज वितरण की शुरुआत हुई, जहां पर पंचायत की मुखिया उर्मिला कुजूर एवं लैंपस सचिव दिलीप सिंह की मौजूदगी में रिबन काटकर शुरुआत की गई। बताया गया की 100 क्विंटल धान की बीज उपलब्ध है,इसके अलावा यूरिया डीएपी खाद भी उपलब्ध है, जिससे कि किस आसानी से कैंपस से प्राप्त कर सकते हैं।