मझोली: मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को समय पर हल करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में हल करने के लिए कर्मचारियों को मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे निर्देशित किया और कर्मचारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में पूरी गंभीरता रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तहसीलदार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।