लालगंज: ड्रमंडगंज स्थित रामलीला मंच से नीचे उतारने पर नाराज युवक ने कार्यक्रम प्रभारी को मंच से गिराया, वीडियो हो रहा वायरल
ड्रमंडगंज बाजार में हो रहे रामलीला में सोमवार की रात मंच से नीचे उतारे जाने से नाराज युवक ने कार्यक्रम प्रभारी को खींचकर मंच से नीचे गिरा दिया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार दोपहर बाद 2बजे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि राम बारात के पहले कमेटी के पदाधिकारी नाच रहे थे। व्यवधान करने पर युवक को नीचे उतारा गया था।