गढ़मुक्तेश्वर: रिफ्यूजी कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर करी महिला की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या, भारी पुलिस बल मौके पर
जनपद हापुड़ में थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र रिफ्यूजी कॉलोनी में बृहस्पतिवार को लूट चोरी करने के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने करीब 50 वर्षीय महिला कमलेश की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है और बदमाश मौके से फरार हो गए हैं सूचना पाते ही भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।