पटियाली: पटियाली में कोतवाली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली कस्बा में कोतवाली के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तस्लीम पुत्र नवी निवासी कादरबाड़ी, बदायूं घायल हो गया। वह रेलवे स्टेशन रोड से पटियाली आ रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक हेमंत कुमार ने जिला अस्पताल रेफर किया।