कोरांव: लक्षनपुर में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई बाइक, बाइक चालक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के लक्षनपुर गांव में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक चालक ओमप्रकाश (22) की मौत हो गई। उनकी बाइक पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी। इस हादसे में बाइक पर सवार उनके एक दोस्त संतलेस कुमार घायल हो गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए।ओमप्रकाश अपने तीन दोस्तों के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा बाजार में दुर्गा पूजा देखने गए थे।