ग्राम खंडवा के धर्मटोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर भारी बारिश में खंडवा से वारासिवनी तक पदयात्रा कर विधायक एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किमी कच्चे मार्ग से बारिश में आवागमन बाधित होता है। बच्चों को महीने में 4-5 दिन ही स्कूल जाना हो पाता है। प्रसव के समय एंबुलेंस और आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा भी गांव तक नहीं