वारासिवनी: सरंडी में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, तीरगांव बैहर विजेता, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल शामिल हुए
वारासिवनी के ग्राम सरंडी (कंचनपुर)में न्यू शार्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन देर रात हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल शामिल हुए। मेगा फाइनल में तिरगांव (बैहर) ने डिंडोरी की टीम को हराकर खिताब जीता। विजेता व उपविजेता टीम को नगदी राशि व ट्रॉफी सहित प्रदान किए गए।