चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के खाम का बालाजी मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।