Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Aryan Kelvin गाड़ी लिया तो क्या कहा #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #AryanKelvin

Jamui, Jamui | May 18, 2026

MORE NEWS

Pramod laddu bhandar Bodh Gaya 🍰👍💛🏯 #jamuiasahillstaion #viralreelschallenge #pramodladdu #Sweet

Pramod laddu bhandar Bodh Gaya 🍰👍💛🏯 #jamuiasahillstaion #viralreelschallenge #pramodladdu #Sweet

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026

जमुई: 5063 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित को उत्पाद पुलिस की मेहरबानी से मिल गई जमानत

90 दिन की अवधि में भी कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र समर्पित नहीं किए जाने की वजह से 5063 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार हाइवा चालक सिमुलतला निवासी विजय यादव को राहत मिल गई है। उत्पाद पुलिस की मेहरबानी की वजह से उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रत्नेश्वर कुमार सिंह ने न चाहकर भी कानून के प्रावधानों के तहत उन्हें जमानत दे दी। क्योंकि पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्धारित 90 दिन की अवधि में न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया। न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आरोपित विजय यादव जेल से बाहर आ गया है। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। 

आरोपित की ओर से अधिवक्ता राजीव रंजन ने पैरवी की और जमानत आवेदन पर बहस किया। आइपीसी की धारा 167(2) और अब नई बीएनएसएस की धारा 187 (3) में यह प्रावधान है कि निर्धारित 90 और 60 दिन की अवधि में आरोपित की गिरफ्तारी के बाद यदि न्यायालय में आरोप-पत्र पुलिस समर्पित नहीं करती है तो उसे डिफाल्ट बेल, यानी जमानत मिल जाती है। अधिवक्ता राजीव रंजन ने अब तक इस तरह के कई गंभीर मामलों में हजारों लीटर दारू पकड़े जाने के बाद आरोपित को जमानत कराई है। इसे पुलिस के पावर का दुरुपयोग कहे या अनुसंधान में उदासीनता? ऐसे मामले में जब आरोपित को अधिवक्ता बहस और दलील के बाद भी न्यायालय से जमानत नहीं दिला पाते हैं, उन्हें पुलिस अनुसंधान के दौरान मदद करके चुटकी में जमानत दिलवा सकती है और न्यायालय भी ऐसे जमानत मामले में कानून के प्रविधानों के तहत जमानत देने के लिए विवश होता है।

दरअसल 12 मार्च 2026 को मद्य निषेध थाना द्वारा दर्ज कराए गए इस एफआइआर में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बामदह के समीप गिट्टी लदी एक हाईवा ट्रक को रोका और तलाशी ली तो गिट्टी और तिरपाल के नीचे से कई कार्टन में 5063 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस दौरान सिमुलतला निवासी हाईवा चालक विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने जांच के दौरान निर्धारित अवधि में जब न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया तो कानून के प्रविधानों के तहत पुलिस के पावर से विवश उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश रत्नेश्वर कुमार सिंह ने आरोपित विजय यादव को जमानत दे दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #jamuicourt #utpadvibhag

जमुई: 5063 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित को उत्पाद पुलिस की मेहरबानी से मिल गई जमानत 90 दिन की अवधि में भी कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र समर्पित नहीं किए जाने की वजह से 5063 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार हाइवा चालक सिमुलतला निवासी विजय यादव को राहत मिल गई है। उत्पाद पुलिस की मेहरबानी की वजह से उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रत्नेश्वर कुमार सिंह ने न चाहकर भी कानून के प्रावधानों के तहत उन्हें जमानत दे दी। क्योंकि पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्धारित 90 दिन की अवधि में न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया। न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद आरोपित विजय यादव जेल से बाहर आ गया है। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता राजीव रंजन ने पैरवी की और जमानत आवेदन पर बहस किया। आइपीसी की धारा 167(2) और अब नई बीएनएसएस की धारा 187 (3) में यह प्रावधान है कि निर्धारित 90 और 60 दिन की अवधि में आरोपित की गिरफ्तारी के बाद यदि न्यायालय में आरोप-पत्र पुलिस समर्पित नहीं करती है तो उसे डिफाल्ट बेल, यानी जमानत मिल जाती है। अधिवक्ता राजीव रंजन ने अब तक इस तरह के कई गंभीर मामलों में हजारों लीटर दारू पकड़े जाने के बाद आरोपित को जमानत कराई है। इसे पुलिस के पावर का दुरुपयोग कहे या अनुसंधान में उदासीनता? ऐसे मामले में जब आरोपित को अधिवक्ता बहस और दलील के बाद भी न्यायालय से जमानत नहीं दिला पाते हैं, उन्हें पुलिस अनुसंधान के दौरान मदद करके चुटकी में जमानत दिलवा सकती है और न्यायालय भी ऐसे जमानत मामले में कानून के प्रविधानों के तहत जमानत देने के लिए विवश होता है। दरअसल 12 मार्च 2026 को मद्य निषेध थाना द्वारा दर्ज कराए गए इस एफआइआर में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बामदह के समीप गिट्टी लदी एक हाईवा ट्रक को रोका और तलाशी ली तो गिट्टी और तिरपाल के नीचे से कई कार्टन में 5063 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस दौरान सिमुलतला निवासी हाईवा चालक विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने जांच के दौरान निर्धारित अवधि में जब न्यायालय में आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया तो कानून के प्रविधानों के तहत पुलिस के पावर से विवश उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश रत्नेश्वर कुमार सिंह ने आरोपित विजय यादव को जमानत दे दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #jamuicourt #utpadvibhag

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026

35 वर्षीय महिला मिस कॉल पर शादी करके चले आए बिहार जमुई लेकिन थाना नहीं गए #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #lovestory #hpnewsjamui

35 वर्षीय महिला मिस कॉल पर शादी करके चले आए बिहार जमुई लेकिन थाना नहीं गए #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #lovestory #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026

35 वर्षीय महिला ने कहा हमारा इज्जत का ताजिया उड़ा दिया तो क्यों नहीं डिवोर्स मांगे #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #lovestory #hpnewsjamui

35 वर्षीय महिला ने कहा हमारा इज्जत का ताजिया उड़ा दिया तो क्यों नहीं डिवोर्स मांगे #viralvideo #trendingvideo #facebookviralvideo #facebookreelsviral #lovestory #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026

जमुई: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का खूब किया बखान 

शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में NDA द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने किया।
जिसमें शामिल होने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान के साथ अरुण भारती भी पहुंचे। मौके पर मंत्री श्रेयशी सिंह भी शामिल रही। इस दौरान कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। साथ ही गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 
        इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को आर्थिक रूप से कमजोर देशों की श्रेणी में गिना जाता था। वैश्विक स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई जाती थीं और भारत को दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था। लेकिन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की नीतियों, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों के कारण भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है।  आज जब वैश्विक स्तर पर तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा होती है तो भारत का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे

आगे उन्होंने कहा कि देश को तकनीक और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने की सोच के साथ केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने शुरू से ही विज्ञान एवं तकनीक को विकास का आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना पहले ही हो चुकी थी, लेकिन लंबे समय तक उसे अपेक्षित संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिला। वर्तमान नेतृत्व में इसरो ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत ने अंतरिक्ष के उन क्षेत्रों तक पहुंच बनाई है, जहां दुनिया के कई विकसित देश भी नहीं पहुंच सके थे। आज भारत सूर्य मिशन जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास की गति तेज नहीं हुई हो। आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अंतरिक्ष विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 आगे कहा कि आतंकवादी के खिलाफ वर्तमान सरकार देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई करने का काम कर रही है। देश की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा देश की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।  प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर भी केंद्रित है और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

 बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रभारी मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना मंत्री संजय पासवान तथा स्थानीय सांसद अरुण भारती ने सम्मेलन में अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर लोजपा (आर) के निर्वाचित विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जदयू  जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा ( आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, जदयू नेता ई. शंभू शरण, भाजपा नेता विकास सिंह, प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, लोजपा ( आर) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar  #LJPRamvilas #NDA

जमुई: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का खूब किया बखान शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में NDA द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने किया। जिसमें शामिल होने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान के साथ अरुण भारती भी पहुंचे। मौके पर मंत्री श्रेयशी सिंह भी शामिल रही। इस दौरान कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। साथ ही गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को आर्थिक रूप से कमजोर देशों की श्रेणी में गिना जाता था। वैश्विक स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई जाती थीं और भारत को दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था। लेकिन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की नीतियों, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों के कारण भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। आज जब वैश्विक स्तर पर तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा होती है तो भारत का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे आगे उन्होंने कहा कि देश को तकनीक और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने की सोच के साथ केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने शुरू से ही विज्ञान एवं तकनीक को विकास का आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना पहले ही हो चुकी थी, लेकिन लंबे समय तक उसे अपेक्षित संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिला। वर्तमान नेतृत्व में इसरो ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत ने अंतरिक्ष के उन क्षेत्रों तक पहुंच बनाई है, जहां दुनिया के कई विकसित देश भी नहीं पहुंच सके थे। आज भारत सूर्य मिशन जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास की गति तेज नहीं हुई हो। आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अंतरिक्ष विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आगे कहा कि आतंकवादी के खिलाफ वर्तमान सरकार देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई करने का काम कर रही है। देश की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा देश की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर भी केंद्रित है और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रभारी मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना मंत्री संजय पासवान तथा स्थानीय सांसद अरुण भारती ने सम्मेलन में अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर लोजपा (आर) के निर्वाचित विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा ( आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, जदयू नेता ई. शंभू शरण, भाजपा नेता विकास सिंह, प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, लोजपा ( आर) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #LJPRamvilas #NDA

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026