अशोकनगर में अपर कलेक्टर डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साधना सप्ताह अंतर्गत कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अधिकारियों,कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करें।