#Balrampur ! #गैसड़ी में #AIMIM का सदस्यता अभियान: शमशाद आलम समर्थकों संग पार्टी में हुए शामिल, बूथ स्तर पर मजबूती का जताया संकल्प...
#गैसड़ी (#बलरामपुर):
विधानसभा क्षेत्र के चतुर नगर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक महत्वपूर्ण बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिराज शेख की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम के दौरान चतुर नगर निवासी शमशाद आलम ने AIMIM की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के विचारों से प्रभावित होकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सलमान, रबीउल हसन, जमाल, मुस्लिम, अजीम, जमील अहमद, अकबर अली और रज्जन शेख शामिल हैं।
पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शमशाद आलम ने कहा, "बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी देश में मुस्लिम समाज और वंचित वर्गों के हक व अधिकार की लड़ाई पूरी निडरता से लड़ते हैं। वह सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते हैं।" उन्होंने आगे की रणनीति साझा करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को खड़ा करेंगे और आगामी गैसड़ी विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सिराज शेख, विधानसभा अध्यक्ष फतेह बहादुर खां, जिला महासचिव मकसूद, गुलाम रहमानी, तोहफा हाशमी, साबिर अली, अब्दुल सलाम, कमाल खान और शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#balrampur #aimim