#सेवराई में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, घटिया सामग्री के आरोप!
सेवराई तहसील क्षेत्र में निजी आईटीआई स्कूल के पास बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों और किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने सवाल खड़े किए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट और मोरंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क अभी पूरी तरह बन भी नहीं पाई और कई जगह से उखड़ने लगी है।
किसान नेता ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन और प्रदर्शन कर सकते हैं।
📍 सेवराई | गाजीपुर
⚠️ नोट: निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित विभाग/कार्यदायी संस्था का पक्ष सामने आना बाकी है।
🎤 The Bharat Mike —
#Sevrai #Ghazipur #Zamania #सड़कनिर्माण #घटियानिर्माण #भ्रष्टाचार #किसाननेता #भानुप्रतापसिंह #ग्रामीणोंकीआवाज #BDO #GhazipurNews #UPNews #GroundReport #RuralDevelopment