#भदौरा रेलवे स्टेशन के पास 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गहमर/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गणेश कुमार अकेला पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद होने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए 30 सितंबर को शाम 5:49 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना गहमर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #ghaziprnews