#haridwar : अर्धकुंभ कार्यों के बीच जीरो टॉलरेंस के दावों पर सवाल, बरसात में रातोंरात बनी सड़क उखड़ी तो राहगीर हो रहे चोटिल
रात के अंधेरे में सड़क बनाने की ऐसी क्या जल्दबाजी थी? क्या किसी वीवीआईपी दौरे की तैयारी थी, जो बारिश के बीच ही सड़क बिछा दी गई? अब सड़क की हालत और हादसे उठा रहे हैं निर्माण गुणवत्ता पर सवाल।
हरिद्वार। अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बीच निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर में बरसात के दौरान रातोंरात बनाई गई सड़क अब जगह-जगह से उखड़कर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सड़क की खराब हालत के चलते राहगीरों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है।
सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण के लिए मौसम अनुकूल नहीं था, तब बारिश के बीच रातोंरात सड़क बनाने की इतनी जल्दी क्यों दिखाई गई? क्या यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या गृहमंत्री का कोई दौरा प्रस्तावित था, जिसके चलते रातोंरात सड़क तैयार करने की जरूरत पड़ गई? यदि ऐसा कोई दौरा नहीं था, तो फिर निर्माण कार्य में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई?
सरकार जीरो टॉलरेंस और अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। आखिर जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कें कुछ ही समय में उखड़ने लगें तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
निर्माण कार्य कराने वाले विभाग, संबंधित अधिकारी और ठेकेदार से यह पूछा जाना जरूरी है कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता के मानकों का पालन किया गया था या नहीं? बारिश के दौरान सड़क बिछाने की अनुमति किसने दी और निर्माण कार्य की जांच किस अधिकारी ने की?
अर्धकुंभ के नाम पर बजट खर्च होना ही काफी नहीं, निर्माण कार्यों का टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण होना भी जरूरी है। अब सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क की जांच कराएंगे या फिर जनता को इसी बदहाल सड़क पर चलने के लिए छोड़ दिया जाएगा?
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev
#अर्धकुंभ2027 #हरिद्वार #हरिद्वारस्तम्भ #जीरोटॉलरेंस #सड़कनिर्माण #घटियानिर्माण #निर्माणकार्योंकीपोल #सरकारीलापरवाही #भ्रष्टाचारपरसवाल #जनताकापैसा #जनताकीआवाज #अर्धकुंभतैयारी #सड़ककीबदहाली #गुणवत्तापरसवाल #जवाबदोसरकार #जवाबदेहीतयहो #हरिद्वारन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #UttarakhandNews #HaridwarNews #Kumbh2027 #GroundReport #HaridwarStambh #अर्धकुंभ2027 #जीरोटॉलरेंस #निर्माणकार्योंकीपोल #जनताकापैसा #हरिद्वारस्तम्भ
Hardwar, Haridwar | Oct 30, 2026