रात्रि 30/9/26 मुहम्मदाबाद पावर हाउस के पास सड़क हादसा, अंडा व्यापारी दोस मोहम्मद की मौत...
मुहम्मदाबाद कस्बे के काजीटोला केनरा बैंक मोड़ पर जिंदगी की आखिरी सवारी, कार-बाइक भिड़ंत में दोस्त मोहम्मद की मौत
मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। यूसुफपुर कस्बे में गुरुवार को एक सड़क हादसे ने मंगल बाजार के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विद्युत उपकेंद्र के पास केनरा बैंक मोड़ पर बाइक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में 35-36 वर्षीय युवक दोस मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगल बाजार निवासी बेचन राईनी के पुत्र दोस मोहम्मद टीवीएस राईडर बाइक से तिवारीपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह विद्युत उपकेंद्र के पास केनरा बैंक मोड़ पर पहुंचे, सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में दोस मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
इधर, दोस मोहम्मद की मौत की खबर फैलते ही मंगल बाजार स्थित उनके घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। एक सड़क हादसे ने परिवार को ऐसा गहरा सदमा दिया कि पूरे यूसुफपुर में शोक का माहौल बन गया।
#यूसुफपुर #मुहम्मदाबाद #गाजीपुर #सड़कहादसा #दोसमोहम्मद #RoadAccident #Ghazipur #nonfollowers #reach #yusufpur #अंडाव्यपारी