#जमानियां कोतवाली से शातिर चोर हथकड़ी सरकाकर फरारः गाजीपुर पुलिस को दिया चकमा, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली परिसर से मंगलवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक शातिर चोर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर और बेहद चालाकी से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की खबर मिलते ही कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
28 को पकड़ा गया, 29 की सुबह तड़के हुआ फरार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुख्खू बिंद (28 वर्ष), निवासी धमीना (थाना कंदवा, जनपद चंदौली) को पुलिस ने 28 सितंबर की दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अभईपुर नहर तिराहा से गिरफ्तार किया था। उसे जमानियां कोतवाली परिसर में रखा गया था। मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे, जब चारों तरफ सन्नाटा था, आरोपी ने धीरे-धीरे अपने हाथ से हथकड़ी सरका ली और पुलिस की नजरों से बचकर वहां से भाग निकला #GhazipurNews