आबू रोड: आबूरोंड राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने 32 सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन किया
आबूरोड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं महाविद्यालय के विकास से जुड़ी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय आबूरोड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।