#बालाघाट
जनपद पंचायतों द्वारा 22 अगस्त 2026 को प्रभावित ग्रामों में जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा उक्त कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई । जनपद पंचायत बैहर के 05 ग्रामों में 19 स्थानों पर जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई । बैहर विकासखण्ड के 01 ग्राम में 01 स्थान पर एवं बिरसा विकासखण्ड के 03 ग्रामों में 04 स्थानों पर नाली सफाई कराई गई । बैहर विकासखण्ड के 02 ग्रामों में 02 स्थानों पर सड़क मार्ग पर सफाई / सुधार किया गया । बैहर विकासखण्ड के 01 ग्राम में 01 स्थान पर तथा बिरसा विकासखण्ड के 14 ग्रामों में 17 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp #foodsuppliesmp #mp_husbandry