आज दिनांक 22-08-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैहर द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन एवं ब्लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्डपम्प का सुधार कार्य किया गया है । श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बालाघाट द्वारा प्रभावित ग्रामों में विभाग द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण किया । जिसके तहत विकासखण्ड बैहर के 03 ग्राम में 06 स्थानों पर एवं विकासखण्ड बिरसा के 01 ग्राम में 04 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 04 ग्रामों में 26 जल स्त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 03 ग्रामों में 22 जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 04 ग्राम में 26 जल स्त्रोतों एवं विकासखण्ड बिरसा में 01 ग्राम में 02 जल स्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया । विकासखण्ड बैहर के 01 ग्राम में 01 एवं बिरसा विकासखण्ड के 01 ग्राम में 02 हैण्डपंप का सुधार किया गया ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp #foodsuppliesmp #mp_husbandry
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026