डीएम की पहल पर एनएच-727 बी के चार खातेदारों की समस्या का हुआ समाधान
#देवरिया। जनता दर्शन में शिकायतकर्ता विक्रम प्रसाद ने एनएच-727 बी के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे से वंचित चार खातेदारों को भुगतान दिलाने की मांग जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष रखी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उप भूमि अध्याप्ति कार्यालय, देवरिया, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, गोरखपुर तथा तहसील सलेमपुर की संयुक्त टीम ने खसरा संख्या-1382 की पैमाइश की। कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंप दी गई है।
कार्रवाई होने पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#Deoria #देवरिया #DMDeoria #MadhusudanHulgi #NH727B #Salempur #सलेमपुर #जनतादर्शन #मुआवजा #भूमिअधिग्रहण #DeoriaNews #DeoriaPost #DailyUPLive