शेखपुरा: भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर बाजितपुर पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर बाजितपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी ललन कुमार मंडल के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चुनाव से पहले बूथों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।