शेखपुरा: छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे 37वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे 37 में राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 5 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। यहां से बिहार टीम का नेतृत्व करने पांच खिलाड़ियों का दल रवाना हुआ था। पांचो ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर लिया है। एक दिन का खेल शेष है।