शेखपुरा: शेखपुरा सदर अस्पताल के समीप एक आरा मशीन में लगी आग, 2000000 रुपए से ज्यादा का हुआ नुकसान
सदर अस्पताल के समीप गली में एक आरा मशीन में आग लगी की घटना से सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग लगी की घटना में तीन बाइक, दो जनरेटर मशीन, लकड़ी काटने की मशीन, एक ठेला सहित लाखों की कीमती लकड़ी जलकर राख हो गया। पीड़ित खाण्डपर निवासी विजय पंडित के पुत्र गोपाल पंडित ने बताया देर रात आग लगी है। इस घटना में 20 लाख रुपए से ज्यादा नुकसान हुआ है