शेखपुरा: घरेलू विवाद को लेकर बंगाली पर मोहल्ले में जमकर मारपीट घटना में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
घरेलू विवाद को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली पर मोहल्ले में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। इस घटना में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शेखपुरा सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बुजुर्ग दशरथ ताती के अलावा दो युवक सुशांत तांती और रोहित तांती जख्मी है।