शेखपुरा: सदर अस्पताल के समीप आरा मिल में भीषण आग लगी की घटना में तीन बाइक दो इंजन सहित लकड़ी जलकर राख 16 लाख रुपए का हुआ नुकसान
शेखपुरा सदर अस्पताल के समीप संचालित एक आरा मिल में बीती रात्रि आग लगी की घटना घटित हो गई। इस घटना में तीन बाइक, एक आरा मशीन, दो इंजन, कटर मशीन बड़ी मात्रा में लकड़ी जलकर राख हो गया। इस घटना में आरा मिल संचालक को करीब 16 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना के बाद बीती देर रात्रि दमकल के वाहनों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।