शेखपुरा: जिले में 23 पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न थानो में किया गया नियुक्त
जिले से पुलिस पदाधिकारीयों के तबादले के बाद पुलिस लाइन में योगदान देने वाले 23 पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारीयों को शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त किया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया है कि वे सभी अपना अतिशीघ्र योगदान देते हुए योगदान प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।