शिवपुरी नगर: खनियाधाना में 14 वर्षीय नाबालिक आग में झुलसा, पंचर जुड़वाने गया था, दुकानदार अवैध तरीके से पेट्रोल बेच रहा था
मंगल बंजारा निवासी कानपुर ने बताया कि हम फेरी का काम करते हैं और शनिवार की शाम 5 बजे मेरा बेटा सुमित बंजारा उम्र 14 साल मोटरसाइकिल का टायर पंचर होने के बाद पंचर जुड़वाने के लिए खनियाधाना नई बस्ती में दुकान पर गया था. इसी दौरान दुकानदार अबैध तरीके से पेट्रोल भी बेच रहा था. एक अन्य व्यक्ति पेट्रोल डलवाने आया. जिसने पेट्रोल में आग लगा दी, जिससे सुमित जुलस गया।