शिवपुरी नगर: किशनपुरा गांव में मां-बेटे पर दबंगों ने किया धारदार हथियार से हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
भगवत सिंह अहिरवार निवासी किशनपुर थाना बामोर कला ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब 8:00 बजे दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी गांव की भागचंद कारण सिंह अनेक सिंह और शिशुपाल ने उस पर तलवार से हमला कर दिया उसे बचाने आई उसकी मां के साथ भी चारों ने मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल मां बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।