हुलासगंज: लाट गांव के पास कार और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल
हुलासगंज थाना क्षेत्र के गया पटना रोड एस एच 4 पर लाट गांव के पास एक कार और एक ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा हुलासगंज स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।