मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को किया जागरूक
मतदाता सूची के विशेष अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर भ्रमण किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा इसके महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई।
घर-घर भ्रमण के दौरान नवविवाहित जोड़ों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना आवश्यक है, ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
5 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026