मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्वाति मिश्रा ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत तहसील इछावर के ग्राम नरसिंहखेड़ा का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
एसडीएम श्रीमती मिश्रा ने बीएलओ को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
भ्रमण के दौरान श्रीमती मिश्रा ने ग्राम नरसिंहखेड़ा में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्ति के अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
9 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026