बगोदर: काली चट्टान बिरहोरटंडा में हाथियों ने मचाया उत्पात, दो घरो के खिडकी तोड़कर घर में रखे अनाज को किया चट
बगोदर वन प्रक्षेत्र के धरगुल्ली पंचायत के कालीचट्टान बिरहोरटंडा में सोमवार की रात्रि हाथियों की झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है,जहां मंगर बिरहोर व जितन बिरहोर के घर के खिडकी को तोडकर घर में रखे अनाज को चट गया।साथ ही घर के सामने केला के पेड को भी नुकसान कर दिया।वही हाथियों की आतंक से ग्रामीणो में दहशत का महौल है।