चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर चार पहिया वाहनों की तलाशी ली, वहीं दोपहिया चालकों के दस्तावेज भी जांचे गए।