ज्ञानपुर: खमरिया नगर पंचायत के सभासदों ने लौटाया बैठक भत्ता, लिपिक पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
भदोही जिले के नगर पंचायत खमरिया के कुछ सभासद लिपिक की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में लिपिक की शिकायत करते हुए बैठक का भत्ता वापस लौटाने की बात कही। कलेक्ट्रेट पहुंचे सभासदों का आरोप है कि लिपिक द्वारा फर्जी तरीके से प्रस्ताव तैयार कर कार्यों की पुष्टि दिखाकर गलत तरीके से भुगतान किया जा रहा है।