ज्ञानपुर: गोपीगंज के युवक की कलकत्ता में मिली अधजली लाश, हत्या का आरोप लगाया गया
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली इलाके के बंजारी गांव निवासी प्रशांत उर्फ शिवम् पांडे की कलकत्ता में कमरे के अंदर अधजली लाश मिली। प्रशांत कलकत्ता के जोड़ा साखू थाना क्षेत्र में कमरा लेकर अकेले रहते थे और प्राइवेट जॉब करते थे। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया है।