ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने गौ तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, 30 गोवंश किया बरामद
जनपद भदोही में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाला नगर टोल प्लाजा के पास से 30 गोवंश के साथ तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से तीन चाकू भी बरामद किए हैं।