ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में कांग्रेस पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन
भदोही जिले के ज्ञानपुर में स्थित गांधी पार्क पर एक जुट हुए कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर पर गलत टिप्पणी की जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।